ED ने नवाब मलिक को गिरफ्तार किया, अंडरवर्ल्ड से संबंधित है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को अंडरवर्ल्ड से संबंधित एक मामले में पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
ED के अधिकारी आज सुबह 6 बजे मलिक के घर पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे पूछताछ के बाद उन्हें सुबह 7:30 बजे ED के कार्यालय लाया गया। यहां सुबह 8:30 बजे से उनसे पूछताछ हो रही है।
गिरफ्तारी के बाद मलिक को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।
जानकारी
मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई पूछताछ
मामले से संबंधित अधिकारियों ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि ED ने 62 वर्षीय नवाब मलिक को मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समन भेजा था।
उन पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के साथ संबंध होने का आरोप भी है। 15 फरवरी को छापेमारी के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मलिक का बयान दर्ज किए गए। 

NS: NEWSBYTES