ऑफलाइन होंगी बोर्ड परीक्षाएं, सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने आज कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला सुनाया।
कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने से इनकार करते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की याचिका खारिज कर दी और कहा कि वो इस मामले में दखल नहीं देगा।
जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस तरह की याचिकाएं भ्रामक होती हैं और छात्रों को झूठी उम्मीद देती हैं।
