उत्तर प्रदेश चुनाव: मायावती और अमित शाह की एक-दूसरे की तारीफ ने तेज की अटकलें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की एक-दूसरे की प्रशंसा ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया है।
बसपा सुप्रीमो की प्रासंगिकता खत्म नहीं होने संबंधी शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि ये तो अमित शाह का बड़प्पन है।
दोनों नेताओं के इन बयानों ने उनके बीच कोई खिचड़ी पकने की अटकलों को मजबूत कर दिया है।

