Cyclone Yaas का तांडव: पश्चिम बंगाल के दीघा में समुद्र की ऊंची लहरें, ओडिशा के भद्रक में रिहयाशी इलाकों में घुसा पानी

Image Source: NDTV 

नई दिल्ली: चक्रवात यास (Cyclone Yaas) का तांडव शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह ओडिशा के तट से टकरा जा चुका है। बालासोर और भ्रमक में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है, वहीं पश्चिम बंगाल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान यास के लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। ओडिशा के स्पेशल पैकेज कमिश्नर पीके जेना ने बुधवार को कहा कि चक्रवात यास की लैंडफॉल प्रक्रिया ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई और इसके लगभग तीन से चार घंटे तक जारी रहने की उम्मीद है। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने यास के दोपहर एक बजे तक भूभाग की तरफ बढ़ जाने की संभावना जताई।

Image Source: Twitter 

ओडिशा केभद्रक ज़िले के धामरा में तेज हवाएं और बारिश की वजह से समुद्र का पानी बढ़ गया है। पानी बढ़ने की वजह से रिहायशी इलाकों में पानी घुस रहा है। 
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के दीघा में तेज़ हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के दीघा में समुद्र का पानी शहर में प्रवेश कर चुका है। दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं. पश्चिम बंगाल के नईहाटी और हालीशहर में कई घर तूफ़ान और तेज़ बारिश की वजह से तबाह हो गए हैं। यास तूफ़ान के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है, कोलकाता एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से 26 मई की सुबह 8.30 बजे से शाम 7.45 बजे तक सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी. सेना की भी तैनाती की गई है। तूफ़ान को देखते हुए एनडीआरएफ ने पांच राज्यों और 1 केन्द्र शासित प्रदेश में 115 टीमों की तैनाती की है। जिनमें से 52 ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 45 टीमें शामिल हैं। इससे पहले चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने 24 मई से 29 मई के बीच चलने वाली 38 ट्रेनों को रद्द कर दिया था। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात का सबसे ज़्यादा असर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में होगा। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी इसका प्रभाव दिखाई देने की आशंका है। इन राज्यों के अलावा झारखंड, केरल के तटवर्ती इलाक़े भी तूफ़ान यास से प्रभावित हो सकते हैं। असम, मेघालय, यूपी और बिहार के कई इलाक़ों में भी तूफ़ान की वजह से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार तूफ़ान यास हर घंटे क़रीब 12 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा है। लैंडफॉल में देरी हो सकती है, शायद सुबह 10-11 बजे से शुरू हो। हवा की रफ़्तार क़रीब 130 किमी. प्रति घंटा. लैंडफॉल बासुदेवपुर-बहांगा इलाक़े (इलाके के थोड़ा उत्तर/दक्षिण) के आसपास होगा।

Source: NDTV