आज का मौसम, 28 मई: बिहार और पूर्वांचल के लिए आज ऑरेंज अलर्ट, बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा दक्षिण पश्चिम मॉनसून
Image Source: ANI
चक्रवात यास: तूफान यास का असर अभी भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए पूर्वांचल और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तूफान प्रभावित झारखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में भी बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार पूर्वांचल में 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। साथ ही गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थननगर, बस्ती, एसके नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया,अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, एसआर नगर, मिर्जापुर बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगड़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में हल्की से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों की ओर बढ़ गया है एवं केरल में 31 मई तक इसके पहुंचने के आसार हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पिछले दो सप्ताह में चक्रवाती तूफान ताउते और यास आए। इन दोनों तूफानों की वजह से देश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने कहा, ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून 27 मई की सुबह मालदीव-कोमोरिन इलाके, दक्षिण पश्चिम तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकतर हिस्सों और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ गया है। उसने कहा, ‘केरल में 31 मई के आसपास दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरूआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।’ केरल में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून है।
Source: News18