सिंगापुर से आया कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक, तुरंत बंद हों फ्लाइट्स : सीएम अरविंद केजरीवाल

Image Source: NDTV

नई दिल्ली: 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद की जाएं। उन्होंने सिंगापुर से आए कोरोनावायरस के दूसरे वेरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता पर काम हो। उन्होंने सरकार से अपील की कि 'सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।

Source: Twitter