उत्तर प्रदेश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना टीका, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। देशभर की दवा कंपनियों और डॉक्टर के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज देने का निर्णय लिया।
खुले बाजार में मिलेगा कोरोनारोधी वैक्सीन
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले के तहत 1 मई से खुले बाजार में कोरोनारोधी वैक्सीन मिलेगा, लेकिन टीका लेने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। लोग कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर टीका ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अधिकार दिया है कि वे कंपनियों से एक्स्ट्रा वैक्सीन की डोज भी ले सकते हैं। वैसे केंद्र सरकार राज्यों में कोरोना के एक्टिव केस के आधार पर 50 फीसदी टीके उन्हें देगी। इस अभियान के तहत जिन लोगों को टीके का दूसरा डोज नहीं लगा है, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
Source: News18