OTT प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कॉन्टेंट को लेकर SC चिंतित, कहा - स्क्रीनिंग की ज़रूरत

Image may be subject to copyright
नई दिल्ली: OTT (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चिंता जताई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'ओटीटी प्लेटफार्म्स पर स्क्रीनिंग की जरूरत है. कभी-कभी इस प्लेटफॉर्म पर पोर्नोग्राफी भी दिखाई जाती है.' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इसपर केंद्र का रेगुलेशन देखेगा. कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को करेगा.

अपर्णा पुरोहित की ओर से मुकुल रोहतगी ने कहा कि 'ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के रेगुलेशन हाल ही में आए हैं. मेरी मुवक्किल महज अमेजन की एक कर्मचारी हैं. जिन्होंने सीरियल बनाया, मामला उनके खिलाफ बनता है. हमारे खिलाफ 10 मामले दर्ज कर दिए गए.'

बता दें कि विवादास्पद वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति कथित आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के आरोप में केस दर्ज कराया गया था. सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का कथित रूप से अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

#Trustednewssourceofindia #Tnsi #Ott

#ottplatforms

News Source:NDTV