मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में भीषण आग, वन्यजीवों पर बड़ा खतरा
आग की तेज लपटों में जंगल के पेड़ पौधे जलकर खाक हो चुके हैं। वन्य प्राणियों की जान पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, लिहाजा प्रबंधन और वन अमला इस आग को बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क बड़े पैमाने पर जैव विविधता के लिए खासा प्रसिद्ध है।
भारत में सबसे ज्यादा बाघ इसी पार्क में पाए जाते हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में तेंदुआ और हिरण की कई प्रजातिया पाई जाती है।हर साल लाखों सैलानी यहां इन दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीवों को देखने आते हैं।
Source: NDTV