म्यांमार में क्या हो पाएगी लोकतंत्र की वापसी?

image source:AFB
म्यामांर में सेना के तख़्तापलट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं. सेना की सख्ती के बावजूद प्रदर्शनकारी लोकतंत्र बहाली की मांग बुलंद कर रहे हैं. सेना ने बीते साल नवंबर में हुए आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बीती एक फरवरी को देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली थी. इन चुनावों में आंग सान सू ची की पार्टी एनडीएल को जबरदस्त बहुमत हासिल हुआ. आंग सान सू ची और उनकी पार्टी के कई नेता गिरफ़्तार हैं. बीते रविवार को यंगून समेत कई शहरों में सेना ने लोकतंत्र बहाली की मांग कर रहे लोगों पर गोली चलाई जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. |

#Trustednewssourceofindia #Tnsi #म्यामांर

News Source:BBC