मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे अंबानी मामले में कैसे फंसे?
Image May be Subject to Copyright
मुंबई में इन दिनों उठापटक मची हुई है जहां बड़े पुलिस अधिकारी का तबादला हो गया. पुलिस कमिश्नर की विदाई हो गई और नए पुलिस कमिश्नर आ गए हैं. ये पूरा मामला भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के नज़दीक से मिले विस्फोटक से जुड़ा बताया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफ़र उस मामले के चलते किया गया है जिसमें पहले तो मुंबई के पॉश इलाक़े में स्थित मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर विस्फोटक बरामद हुए, उसके बाद जिस गाड़ी से विस्फोटक बरामद हुए थे, उसके मालिक मनसुख हीरेन की मौत हो गई और फिर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए ने मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ़्तार किया.
News Source:BBC