#संयुक्तकिसानमोर्चा का ऐलान,12 मार्च को बंगाल में विशाल रैली ,चुनावी राज्यों में BJP का करेंगे विरोध,
केंद्र सरकार से किसानों की तकरार जारी है. कुछ दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को दिल्ली पुलिस की ओर से नोटिस दिए गए थे. इस पर विभिन्न किसान संगठनों और उनके नेताओं की ओर से दिल्ली के पुलिस आयुक्त के नोटिसों का संयुक्त किसान मोर्चा ने जवाब भेजा था. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की तरफ से किसान संगठनों और उनके नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे.
संयुक्त किसान मोर्चा किसानों को संगठित करने की कोशिश कर रहा है. हाल ही
में मोर्चा ने गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस पर
'मजदूर किसान एकता' दिवस मनाया था. इस दौरान नगर कीर्तन भी निकाला गया था.
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली की सभी सीमाओं पर मजदूर व मजदूर
संगठनों ने इस आयोजन में भागीदारी की थी. देशभर के अनेक मजदूर संगठनों ने
किसानों के संघर्ष को जरूरी ठहराते हुए इसे अपना समर्थन दिया था. मजदूर
संगठनों ने दिए एक सयुंक्त बयान में किसानों के संघर्ष की हिमायत की व
मजदूर किसान एकता दिवस को समर्थन दिया था.
#Trustednewssource #Tnsi #News
News source:NDTV