किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे, आज कर रहे हैं कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे जाम
देश में हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को आज सौ दिन पूरे हो गए हैं. इस मौक़े पर नई दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाले छह लेन के एक्सप्रेस-वे को बंद करने के लिए किसान एकजुट हो रहे हैं.
किसानों का कहना है कि इसके ज़रिए वो सरकार पर दवाब डालना चाहते हैं और चाहते हैं कि सरकार विवादित कृषि क़ानून वापिस ले.
सितंबर 2020 में लागू किये गए कृषि क़ानूनों के विरोध में बड़ी संख्या में किसान कारों और ट्रैक्टरों पर सवार होकर एक्सप्रेस-वे पर पहुँच रहे हैं.
पंजाब के 68 साल के अमरजीत सिंह ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि "मोदी सरकार ने लोगों के इस विरोध प्रदर्शन को 'ईगो' यानी अपने 'अहम् का मुद्दा' बना लिया है. वो किसानों का दुख नहीं देख पा रहे. उन्होंने हमारे सामने विरोध के अलावा कोई और रास्ता छोड़ा ही नहीं."
आज कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे जाम कर रहे हैं किसान
किसान एकता मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 'किसान कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे जाम करेंगे.' ये बंद सवेरे 11 बजे से शाम के सात बजे तक होगा.
#Trustednewssourceofindia #Tnsi #Kisanandolan #farmerprotest
News Source:BBC